ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर सबसे ठंडा, तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं, जानें मौसम का हाल
विज्ञान

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर सबसे ठंडा, तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं, जानें मौसम का हाल

R
rahul garhwal
13 नवंबर 2026
लेख सारांश

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में नवंबर के साथ ही ठंड का असर महसूस होने लगा है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। बारिश (CG Rain Alert) की कोई संभावना नहीं है। अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम ? मौसम विभाग के मुताबिक, 13 नवंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। रायपुर में आसमान साफ रह सकता है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, अगले 5 दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। यानी फिलहाल तापमान में बड़ी गिरावट या बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं। अंबिकापुर सबसे ठंडा, दुर्ग में सबसे ज्यादा तापमान मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अंबिकापुर में सबसे कम 11.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में सबसे ज्यादा 32.2 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। (CG News) ये खबर भी पढ़ें: बिलासपुर में ट्रैफिक पुलिस की मनमानी पर रोक, अब बिना अनुमति नहीं होगी वाहन चेकिंग, ऑनलाइन ई-चालान आएगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव है। इसके असर से 13 नवंबर को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 14 नवंबर तक इसके लो प्रेशर और 15 नवंबर तक डिप्रेशन में बदलने के आसार हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने इस सिस्टम के कारण फिलहाल छत्तीसगढ़ में बारिश होने का कोई अनुमान नहीं जताया है।

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bansalnews.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंविज्ञान

सभी देखें →