ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60

श्रेणी

शिक्षा

14 खबरें
सियासत: राहुल के मुद्दे पर CJP का आंदोलन, कांग्रेस के लिए चुनौती?
शिक्षा

सियासत: राहुल के मुद्दे पर CJP का आंदोलन, कांग्रेस के लिए चुनौती?

राहुल गांधी लंबे समय से चुनाव आयोग और कथित “वोट चोरी” का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन अब CJP ने इसी मुद्दे पर 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर आंदोलन की घोषणा कर दी है। The Indian Express सवाल है कि CJP केवल एक दबाव समूह के रूप में अपना दायरा बढ़ा रही है या कांग्रेस समेत स्थापित विपक्ष के राजनीतिक और नैरेटिव स्पेस में भी जगह बना रही है?

Andhra: लोकेश वूस ने स्वच्छ ऊर्जा, फार्मा, डेटा सेंटर में निवेश किया

Andhra: लोकेश वूस ने स्वच्छ ऊर्जा, फार्मा, डेटा सेंटर में निवेश किया

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के शिक्षा और IT मंत्री एन. लोकेश ने शुक्रवार को अहमदाबाद में कई बैठकें कीं। इन बैठकों में उन्होंने गुजरात के इंडस्ट्रियल ग्रुप्स को क्लीन एनर्जी, फार्मास्यूटिकल्स,...

20 घंटे पहले · tulsi rao
शराब के नशे में स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, शिक्षकों से बोला शिकायत जहां करनी है कर लो; वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

शराब के नशे में स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, शिक्षकों से बोला शिकायत जहां करनी है कर लो; वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

जांजगीर चांपा : पामगढ़ विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भांठापारा भुईगांव के सरकारी स्कूल में पदस्थ हेडमास्टर योगेश्वर सिंह कंवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में वह कथित तौर पर शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुंचे नजर आ रहे हैं।मामले …

20 घंटे पहले · regional desk
CBSE के नए चेयरपर्सन मंदीप के. भंडारी कौन हैं? जानिए यहां पूरी प्रोफाइल

CBSE के नए चेयरपर्सन मंदीप के. भंडारी कौन हैं? जानिए यहां पूरी प्रोफाइल

CBSE Chairperson Profile: मंदीप के भंडारी 2001 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं और AGMUT कैडर से आते हैं.

20 घंटे पहले · सुभाषिनी त्रिपाठी
Fish in Puducherry School Midday Meal: मिड, डे मील का बदलेगा स्वाद, अब स्कूली बच्चों की थाली में परोसी जाएगी ताजी मछली

Fish in Puducherry School Midday Meal: मिड, डे मील का बदलेगा स्वाद, अब स्कूली बच्चों की थाली में परोसी जाएगी ताजी मछली

Fish in Puducherry School Midday Meal: पुडुचेरी सरकार स्कूली बच्चों के मिड, डे मील में मछली और उससे बने प्रोडक्ट्स शामिल करने जा रही है. यानम क्षेत्र के स्कूलों से इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी. इसमें बच्चों को फिश फिंगर्स और फिश बॉल परोसे जाएंगे और स्कूल स्टाफ को इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी.

20 घंटे पहले · deepali porwal
SIR ड्यूटी से स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित

SIR ड्यूटी से स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित

बेंगलुरु। कर्नाटक के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री मधु बंगारप्पा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों की तैनाती पर चिंता जताई है। उनका...

20 घंटे पहले · kavita2
धर्मपुर: वार्षिक समारोह में नारी शक्ति का संदेश देकर छात्रा ने बटोरी सराहना

धर्मपुर: वार्षिक समारोह में नारी शक्ति का संदेश देकर छात्रा ने बटोरी सराहना

धर्मपुर: वार्षिक समारोह में नारी शक्ति का संदेश देकर छात्रा ने बटोरी सराहना

20 घंटे पहले · krishan singh
छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश, प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश, प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश, प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

1 दिन पहले · babuaa desk
पंतोरा के सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा वंदे मातरम्

पंतोरा के सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा वंदे मातरम्

पंतोरा | राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को पंतोरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विशेष कार्यक्रम हुआ। खराब मौसम और तेज हवाओं के बावजूद कार्यक्रम तय समय पर हुआ। सुबह 10:30 बजे जनपद अध्यक्ष शारदा देवांगन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद 11 बजे सभी ने एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। आयोजन में शारदा देवांगन, ठाकुर राम जायसवाल, ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष ओमशंकर देवांगन, प्राचार्य अनिल बघेल, निखिल वैष्णव, सनीलाल यादव, करणबाई मरकाम, चंद्रलता जायसवाल और चांदनी यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे। बारिश और तेज हवा के बीच विद्यार्थी, शिक्षक और ग्रामीण उत्साह के साथ शामिल हुए।

1 दिन पहले · दैनिक भास्कर
IAS मनदीप कुमार भंडारी बने CBSE के नए अध्यक्ष

IAS मनदीप कुमार भंडारी बने CBSE के नए अध्यक्ष

1 दिन पहले · babuaa desk
डीईओ व डीपीओ को जान से मारने की धमकी

डीईओ व डीपीओ को जान से मारने की धमकी

जिले के डीईओ व डीपीओ स्थापना को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप है। धमकी भरा यह पत्र खुद को कैमूर माओबादी बताने वाले कथित संगठन द्वारा जारी किया गया है। हाथ से लिखे इस हस्तलिखित पत्र में कड़े और आक्रामक शब्दों का प्रयोग करते हुए लिखा गया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी और स्थापना तुम दोनों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अपने को जितना बचाना है बचा लो, तुम दोनों अपना कफन खरीदकर रख लो। धन्यवाद, कैमूर माओबादी। सूत्रों के मुताबिक भेजे गए पत्र के लिफाफे के ऊपर सेवा में जिला शिक्षा पदाधिकारी,स्टेशन रोड बक्सर,बुनियादी विद्यालय बक्सर,पिन 802101 अंकित है। जबकि प्रेषक में संयम प्रसाद कैमूर पहाड़ लिखा हुआ है। हालांकि इस बाबत डीईओ से बात करने पर उन्होंने इस तरह की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की। डीपीओ स्थापना द्वारा मोबाइल कॉल रिसीव नही किया गया है। जबकि जानकारी मिल रही है कि इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग के इन पदाधिकारियों द्वारा जिले के आलाधिकारियों से अवगत कराया गया है। हालांकि इस मामले में डीएम से पूछने पर उन्होंने कहा कि इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। बात चाहे जो भी हो शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों को सीधे कफन खरीदने और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

1 दिन पहले · दैनिक भास्कर
शिक्षा व्यवस्था चरमराई, तीन बीईईओ के भरोसे 3147 स्कूल

शिक्षा व्यवस्था चरमराई, तीन बीईईओ के भरोसे 3147 स्कूल

जिले की शिक्षा व्यवस्था इन दिनों अधिकारियों की कमी से प्रभावित हो रही है। जिले में संचालित 3147 सरकारी विद्यालयों की निगरानी महज तीन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) के भरोसे चल रही है। गिरिडीह सदर प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार जिला शिक्षा अधीक्षक के पास है। वहीं जिले के 10 प्रखंडों में बीईईओ का पद लंबे समय से रिक्त है। ऐसे में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अधिकारियों पर काम का दबाव बढ़ गया है।वर्तमान में बगोदर, बेंगाबाद और गांवा प्रखंड में ही बीईईओ की नियमित तैनाती है। बगोदर के बीईईओ रंजीत कुमार चौधरी को बिरनी, सरिया और धनवार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बेंगाबाद के बीईईओ अशोक कुमार को डुमरी, पीरटांड़ और गांडेय का अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ है। वहीं गांवा के बीईईओ तितुलाल मंडल जमुआ, देवरी और तिसरी प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। गिरिडीह सदर प्रखंड का प्रभार जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेम्ब्रम के पास है। निरीक्षण प्रभावित, विद्यालयों की व्यवस्था पर असर बीईईओ की कमी का सीधा असर विद्यालयों की नियमित निगरानी पर पड़ रहा है। अतिरिक्त प्रभार के कारण अधिकारी सभी प्रखंडों के विद्यालयों तक नियमित रूप से नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षा संचालन, पठन, पाठन की गुणवत्ता और विद्यालयों में अनुशासन की नियमित समीक्षा प्रभावित हो रही है।ग्रामीण क्षेत्रों के कई विद्यालयों में समय पर कक्षाएं संचालित नहीं होने और शैक्षणिक गतिविधियों में अपेक्षित गति नहीं होने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। नियमित निरीक्षण और फीडबैक का तंत्र कमजोर होने से ऐसी शिकायतों पर समय पर कार्रवाई करना चुनौतीपूर्ण हो रहा है। योजनाओं की निगरानी भी प्रभावित : बीईईओ की कमी का असर केवल शैक्षणिक व्यवस्था तक सीमित नहीं है। विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, भवन की मरम्मत और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की नियमित समीक्षा भी प्रभावित हो रही है। इसके अलावा मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति, पाठ्य, पुस्तक वितरण, पोशाक योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी में भी परेशानी हो रही है।अधिकारियों के पास कई प्रखंडों का अतिरिक्त प्रभार होने के कारण योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा और विद्यालयों से फीडबैक लेने में भी कठिनाई आ रही है। इसका असर योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर पड़ने की आशंका है।

1 दिन पहले · दैनिक भास्कर
आईआईटी में वीवीपीएस के स्टूडेंट्स ने देखे भविष्य के रास्ते

आईआईटी में वीवीपीएस के स्टूडेंट्स ने देखे भविष्य के रास्ते

11वीं, 12वीं साइंस के स्टूडेंट्स ने आधुनिक टेक्नोलॉजी और रिसर्च को करीब से समझा वीवीपीएस के 11वीं और 12वीं साइंस के स्टूडेंट्स के लिए आईआईटी आईएसएम) धनबाद का विशेष शैक्षणिक भ्रमण कराया गया.

1 दिन पहले · inextlive
10 हजार लोगों ने किया सामूहिक गान,कार्यक्रम में विद्यार्थी, शिक्षक और शहरवासी हुए शामिल

10 हजार लोगों ने किया सामूहिक गान,कार्यक्रम में विद्यार्थी, शिक्षक और शहरवासी हुए शामिल

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर आयोजित ‘नमामि भारतम्–वंदे मातरम्’ सामूहिक गान कार्यक्रम में शहर के 11 स्थानों पर सुबह 11 बजे एक साथ राष्ट्रगीत गाया गया। अलग, अलग स्थानों पर एक साथ गूंजे ‘वंदे मातरम्’ के स्वर से शहर का वातावरण राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति से भर उठा। आयोजकों के अनुसार, सभी 11 स्थानों को मिलाकर करीब 10 हजार लोगों ने सामूहिक गान में भाग लिया। 11 प्रमुख स्थानों पर हुआ आयोजन सामूहिक गान के लिए शहर के अलग, अलग हिस्सों में स्थान निर्धारित किए गए थे। इनमें विद्यालय प्रांगण, अदरी नदी के पास, सिन्हा कॉलेज के समीप, फारम जेल के पास, गांधी मैदान, पंचदेव मंदिर बाईपास, महाराणा प्रताप चौक, दानी बीघा पार्क, ब्लॉक मोड़, करमा रोड और रमेश चौक शामिल थे। निर्धारित समय पर सभी स्थानों पर कार्यक्रम शुरू हुआ। पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ,विद्यार्थी, शिक्षक, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक इसमें शामिल हुए। रमेश चौक पर जुटे विद्यार्थी और गणमान्य रमेश चौक पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, रोहतास विभाग प्रमुख धरणीकांत पांडेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक, उपप्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, प्राथमिक खंड के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह, कार्यक्रम संयोजक एवं मीडिया प्रमुख रविरंजन तथा डॉ. संजीव रंजन समेत विद्यालय परिवार के आचार्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ. शिव पूजन सिंह, उपाध्यक्ष अमन शेखर, सदस्य डॉ. निहारिका, सदस्य अनिल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव रंजन और सचिव बजरंगी प्रसाद समेत समिति के अन्य सदस्यों ने आयोजन में सहभागिता की।

1 दिन पहले · दैनिक भास्कर