ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
जीएनडीयू : अंतर-जोनल युवक मेला शुरू, छात्रों ने बिखेरे कला और सांस्कृतिक विरासत के रंग
शिक्षा
13 नवंबर 2026

भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) का चार दिवसीय अंतर-जोनल युवक मेला गुरुवार को पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गया। श्री अमृतसर साहिब के 450वें स्थापना वर्ष को समर्पित यह मेला 15 नवंबर तक चलेगा। इसमें विभिन्न जोनों के कॉलेजों के विद्यार्थी अपनी कला और सांस्कृतिक विरासत के रंग बिखेर रहे हैं। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. करमजीत सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना और मानवीय मूल्यों का विकास करना भी है। यह मेला युवाओं को शहर की गौरवशाली ऐतिहासिक व आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का माध्यम है। विशेष अतिथि डीसीपी अमृतसर जसकरणजीत सिंह तेजा ने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया। युवा कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. अमनदीप सिंह ने बताया कि दशमेश ऑडिटोरियम, गोल्डन जुबली कन्वेंशन सेंटर, संगत हॉल और कॉन्फ्रेंस हॉल में गायन, संगीत, नृत्य, रंगमंच, ललित व लोक कलाओं के मुकाबले एक साथ आयोजित किए जा रहे हैं।
द
दैनिक भास्कर
13 नवंबर 2026
#dainikbhaskar
लेख सारांश

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंशिक्षा

सभी देखें →