विदेश पढ़ाई के लिए 50 छात्रवृत्ति सीटें
रायसेन| मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के तहत पात्र विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना में विदेश के विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए कुल 50 सीटों पर चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार छात्रवृत्ति मिलेगी। विज्ञप्ति जारी होने के एक माह तक प्राप्त आवेदनों को प्रथम चरण में शामिल किया जाएगा। सीटें रिक्त रहने पर दूसरे चरण में चयन होगा। इसके अलावा 10 प्रतिशत सीटों की प्रतीक्षा सूची भी बनेगी। आवेदन mpom.mp.gov.in पर कर सकते हैं। सहायता के लिए हेल्पलाइन 0755-2553329 और 0755-2675521 पर संपर्क कर सकते हैं।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।