Juhi Chawla Birthday: 59 की उम्र में भी कायम है जलवा, 100 से ज्यादा फिल्मों का सफर, जुही के जिंदगी के अनसुने किस्से
Juhi Chawla Birthday: बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा जूही चावला आज अपना 59वां जन्मदिन (Juhi Chawla 59th Birthday) मना रही हैं। अपनी मुस्कान और शानदार अभिनय से 80 और 90 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली जूही देश की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में शामिल हैं। 1986 में फिल्म 'सल्तनत' से करियर शुरू करने वाली जूही 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। तीनों खान यानी शाहरुख, सलमान और आमिर के साथ काम कर चुकीं जूही की इनसे दोस्ती के किस्से भी काफी दिलचस्प हैं। सलमान उनसे शादी करना चाहते थे, आमिर की एक हरकत से उन्होंने 5 साल बात नहीं की और शाहरुख को गुस्से में थप्पड़ तक मार दिया था। हाथ पर थूकने से टूट गई थी दोस्ती जूही और आमिर की दोस्ती फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के दौरान हुई थी, लेकिन फिल्म 'इश्क' की शूटिंग के दौरान आमिर की एक शरारत से रिश्तों में दरार आ गई। आमिर ने ज्योतिष देखने का बहाना बनाकर जूही का हाथ देखा और उस पर थूक दिया। इस हरकत से जूही इतनी नाराज हुईं कि उन्होंने 5 साल तक आमिर से बात (Juhi Chawla Aamir Khan Fight) नहीं की। नाराजगी के चलते उन्होंने फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में भी आमिर के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। बाद में यह रोल करिश्मा कपूर को मिला। हालांकि, 5 साल बाद दोनों के बीच सुलह हो गई और दोस्ती फिर कायम हो गई। आग का गोला देखकर जूही ने मारा थप्पड़ शाहरुख और जूही की दोस्ती काफी पुरानी है, लेकिन फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' की शूटिंग के दौरान एक घटना हो गई। डायरेक्टर विवेक शर्मा ने बताया कि एक एक्शन सीन में अचानक आग का गोला निकला। जूही को इसकी जानकारी नहीं थी। वे डर गईं और गुस्से में शाहरुख को थप्पड़ मारकर (Shah Rukh Khan Slap) अपनी वैनिटी वैन में चली गईं। बाद में शाहरुख खुद उन्हें मनाकर वापस लाए। वहीं जूही के भाई के कोमा में जाने के बाद शाहरुख ने उनका काफी साथ (Juhi Chawla ShahRukh Friendship) दिया था। जूही ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जरूरत पड़ने पर शाहरुख हमेशा उनके पास पहुंचते हैं। वहीं, 2021 में आर्यन खान के ड्रग्स केस में जेल जाने पर जूही ने उनकी जमानत के लिए सेशन कोर्ट में 1 लाख रुपए के बेल बॉन्ड पर हस्ताक्षर किए थे। दोनों IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के को-पार्टनर भी हैं। जूही के पिता से मांगा था हाथ सलमान खान भी जूही चावला को काफी पसंद (Salman Khan Marriage Proposal) करते थे। जूही के मुताबिक, सलमान उनसे शादी करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने जूही के पिता से उनका हाथ भी मांगा था, लेकिन जूही और उनके पिता ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया था। फिल्मों से पहले जीता था मिस इंडिया का खिताब जूही चावला ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास से पहचान बना ली थी। साल 1984 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब (Femina Miss India Juhi Chawla) जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यहां वे भले ही मिस यूनिवर्स का ताज नहीं जीत पाईं, लेकिन बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके दो साल बाद उन्होंने फिल्म 'सल्तनत' से बॉलीवुड में कदम रखा। जूही चावला की इन फिल्मों ने दिलाई खास पहचान जूही चावला ने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्मों (Juhi Chawla Movies) में काम किया है। साल 1988 में आई 'कयामत से कयामत तक' से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इसके बाद वह 'स्वर्ग', 'बोल राधा बोल', 'राजू बन गया जेंटलमैन', 'हम हैं राही प्यार के', 'डर', 'यस बॉस', 'इश्क' और 'डुप्लीकेट' जैसी हिट फिल्मों में नजर आईं। शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। वहीं, 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'झंकार बीट्स', '3 दीवारें' और 'माय ब्रदर निखिल' जैसी फिल्मों में भी उनके अभिनय को सराहा गया। जूही ने कॉमेडी, रोमांस और गंभीर किरदारों के जरिए बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bansalnews.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।