ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
धर्म

हर्षा बोलीं-गंभीर आरोपों में घिरे संतों का भी हो बहिष्कार:इंद्रदेव के निष्कासन के बाद महामंडलेश्वरों से अपील, कहा-संत समाज में कुकर्मियों के लिए जगह नहीं

द
दैनिक भास्कर
13 नवंबर 2026

मॉडल से साध्वी बनीं हर्षानंद (हर्षा रिछारिया) ने सभी 13 अखाड़ों के महामंडलेश्वरों से कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने इंद्रदेव को निष्कासित करने का निर्णय लिया है, उसी तरह दूसरे अखाड़ों को भी गंभीर आरोपों में घिरे संतों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। संत समाज में अधर्म और कुकर्म करने वालों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हर्षानंद ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा कि जिस भी अखाड़े का संत अधर्म करता हुआ, कुकर्म करता हुआ या किसी जघन्य अपराध में संलिप्त पाया जाता है, उसका तत्काल संत समाज से बहिष्कार किया जाना चाहिए। इससे समाज और देश में एक संदेश जाएगा कि संत समाज में गलत आचरण करने वालों को संरक्षण नहीं मिलेगा। दो दिन पहले वीडियो जारी कर की थी इंद्रदेव को हटाने की मांग हर्षानंद ने कहा कि उन्होंने दो दिन पहले पूर्व महामंडलेश्वर इंद्रदेव को लेकर वीडियो पोस्ट किया था। इसमें एक महिला द्वारा यौन शोषण और उत्पीड़न का केस दर्ज कराने का हवाला देते हुए उन्होंने अखाड़ा परिषद और निरंजनी अखाड़े से इंद्रदेव को पद से हटाने की मांग की थी। इसके बाद अखाड़े के पंचों ने बैठक कर उन्हें महामंडलेश्वर पद से निष्कासित करने का निर्णय लिया। उन्होंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने समाज और सनातन हित को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। बोलीं- अब हर अखाड़े को ऐसी शुरुआत करनी होगी हर्षानंद ने कहा कि जिस तरह एक अखाड़े ने यह पहल की है, उसी तरह अब धीरे-धीरे हर अखाड़े को इसकी शुरुआत करनी होगी। जिन संतों पर गंभीर आरोप प्रमाणित हो जाते हैं, उन्हें संत समाज से बाहर किया जाना चाहिए। समाज को यह संदेश देना जरूरी है कि सनातन धर्म और संस्कृति के अनुरूप आचरण नहीं करने वालों के लिए संत समाज में जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई संत समाज के हित में काम नहीं करेगा, तो समाज के हित को देखते हुए उसका बहिष्कार करना पड़ेगा। उम्मीद है कि आगे भी संत समाज में इसी तरह निष्पक्ष कार्रवाई देखने को मिलेगी। महिला ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप दरअसल, मुंबई निवासी एक महिला ने महामंडलेश्वर इंद्रदेव के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि सत्संग में शामिल होने के बाद इंद्रदेव उसे लगातार फोन और वीडियो कॉल कर परेशान करने लगे। उसने अश्लील बातचीत करने, वीडियो कॉल के दौरान कपड़े उतारने और वृंदावन स्थित आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप भी लगाया था। महिला के मुताबिक, इंद्रदेव ने उसे ऑडियो रिकॉर्डिंग डिलीट करने के लिए धमकाया था। महिला ने पुलिस को बताया था कि वह पारिवारिक समस्याओं के समाधान और घर में सुख-शांति के लिए धार्मिक कार्यक्रमों की तलाश कर रही थी। जनवरी 2023 में उसने फेसबुक पर डॉ. इंद्रदेव महाराज के 'संत इंद्रदेव' पेज पर सत्संग के वीडियो देखे। टीवी पर सत्संग के दौरान मिले मोबाइल नंबर पर 10 अप्रैल 2023 को संपर्क किया। इसके बाद 12 अप्रैल को वह अपनी छोटी बेटी के साथ मुंबई के सांताक्रुज पूर्व में आयोजित सात दिवसीय सत्संग में पहुंची। 13 अप्रैल को उसने इंद्रदेव से दीक्षा ली थी। महिला के अनुसार, 8 दिसंबर 2023 को वह दोबारा सत्संग में पहुंची और अपनी निजी समस्याएं बताईं। इस दौरान इंद्रदेव ने मदद का भरोसा देते हुए बातचीत जारी रखने और सेवा करने के लिए कहा था। अखाड़ा परिषद ने गुरुवार को किया निष्कासित इंद्रदेव के खिलाफ एफआईआर की जानकारी मिलने के बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने करीब एक सप्ताह पहले उज्जैन में कहा था कि अखाड़े के पंच बैठक कर मामले में निर्णय लेंगे। इसके बाद गुरुवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने उन्हें महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया। श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने बताया कि इंद्रदेव को अखाड़े की ओर से महामंडलेश्वर पद दिया गया था, लेकिन पद मिलने के बाद से उनका अखाड़े की गतिविधियों से सक्रिय जुड़ाव नहीं रहा। वह अखाड़े के धार्मिक, सामाजिक या अन्य कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए। यौन उत्पीड़न के आरोपों की गंभीरता और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें पद से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। -------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… अखाड़े ने इंद्रदेव से छीना महामंडलेश्वर पद उज्जैन के भूखी माता मंदिर रोड पर आश्रम और गोशाला बनवा रहे स्वामी इंद्रदेव महाराज को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है। मुंबई की एक महिला ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी ने इसकी पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर…

हर्षा बोलीं-गंभीर आरोपों में घिरे संतों का भी हो बहिष्कार:इंद्रदेव के निष्कासन के बाद महामंडलेश्वरों से अपील, कहा-संत समाज में कुकर्मियों के लिए जगह नहीं
#indradev expulsion#saint misconduct#religious news#akhara controversy#akhara mahamandaleshwar#harshanand#sadhvi harshanand statement#sant samaj
लेख सारांश

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंधर्म

सभी देखें →