ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
एम्स की रिपोर्ट- OT में कमियां:कोटा में मई में प्रसूताओं की मौतों के बाद अक्टूबर में 4, नवंबर में 2 और मौत
स्वास्थ्य
#dainikbhaskar

एम्स की रिपोर्ट- OT में कमियां:कोटा में मई में प्रसूताओं की मौतों के बाद अक्टूबर में 4, नवंबर में 2 और मौत

म
महेश शर्मा
13 नवंबर 2026
लेख सारांश

कोटा में मई माह में एक के बाद एक हुई प्रसूताओं की मौत को लेकर एम्स दिल्ली की एक्सपर्ट टीम ने इलाज से जुड़ी कई लापरवाही को उजागर किया। विभाग का दावा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जरूरी सुधार कर लिए, प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करा रहे हैं... फिर अक्टूबर में 4 और नवंबर में भी दो और प्रसूता की मौत का क्या कारण? कौन जिम्मेदार? गौरतलब है कि गुरुवार को भी कोटा में किडनी फेल होने से एक प्रसूता प्रीति की मौत हो गई। एम्स के एक्सपर्ट्स ने मई के मामलों की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी। विभाग ने तब निलंबित डॉक्टरों को बहाल करने के पीछे अपनी और एम्स की रिपोर्ट का हवाला दिया था। इसमें सामूहिक रूप से कहा गया कि किसी जांच समिति ने डॉक्टरों को दोषी नहीं माना... लेकिन एम्स की जांच रिपोर्ट के उस अहम पहलू को नहीं बताया, जिसमें पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा किया गया है। भास्कर ने वही रिपोर्ट जुटाई, जिसमें इन चौंकाने वाली लापरवाही के पहलुओं को उजागर किया था। इसमें संक्रमण, ऑपरेशन के बाद प्रसूताओं की देखभाल में लापरवाही जैसी बातें कही गई हैं, जिनके लिए डॉक्टर, प्रशासन और पूरा सिस्टम कटघरे में है। लेकिन डॉक्टरों को बहाल करके किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की गई। रिपोर्ट के बाद संबंधित से बात की गई तो उन्होंने इतना कहा कि हम व्यवस्थाओं में सुधार कर रहे हैं। सरकारी इंस्टीट्यूट में मरीजों का दबाव रहता है। फिर भी कई ऐसे कदम उठाए हैं, जिनमें मरीजों को फायदा होगा। हालांकि इस रिपोर्ट के बाद भी कोटा में प्रसूताओं की मौतों का सिलसिला जारी है। जिम्मेदार कोई नहीं! मई में कोटा में पायल, ज्योति, प्रिया, पिंकी, शिरीन की मौत हुई एम्स ने रिपोर्ट में थियेटर में संक्रमण के इन कारणों को उजागर किया जंग लगे उपकरण, ओटी में संक्रमण, निगरानी कमजोर 1. संक्रमण मुक्ति की कमजोर प्रक्रिया और ओटी में कमियां। 2. दवाओं की कोल्ड चेन बनाए रखने में विफलता रही है। 3. ऑपरेशन बाद प्रसूताओं की निगरानी में गंभीर कमी है। 4. अस्पताल के बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई कमियां बताईं। एम्स की स्पष्ट टिप्पणी ऑपरेशन के बाद अत्यंत सतर्क निगरानी और जीवन रक्षक संकेतों की हर घंटे सख्ती से जांच की जाती तो मरीजों की बिगड़ती हालत का पहले से पता चल सकता था। समय पर जीवन बचाने वाले उपाय होते। दवाओं की जांच रिपोर्ट डिलीवरी के दौरान इस्तेमाल 20 दवाओं के नमूनों की जांच की गई। ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन आईपी के नमूने (बैच संख्या- I-7881) में सक्रिय औषधीय घटक की मात्रा शून्य। दवा पूरी तरह अप्रभावी। हालांकि यह मरीज की मृत्यु का प्रत्यक्ष कारण नहीं बन सकता। प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन का दावा फिर भी मौतें जारी हैं... अब क्या कमियां? अब हम रैफर होकर आने वाली प्रसूताओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ज्यादा जोखिम वाले केस की पहचान करके नियमित फॉलोअप करा रहे हैं। आपातकालीन व्यवस्थाओं को और सुनिश्चित किया है। ब्लड की कमी न हो, इसके निर्देश हैं। लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर संबंधित प्रोटोकॉल व स्टैंडर्ड को सख्ती से पालन करा रहे हैं। संक्रमण रोकथाम के लिए सुरक्षित सफाई के रेगुलर वीसी से मॉनिटरिंग हो रही है। -गायत्री राठौड़, प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य दावे सही हैं तो मौतों का जिम्मेदार कौन? मई में मौतों के बाद कई बदलाव हुए, सुधार हुए मगर कोटा अस्पताल में प्रसूताओं की मौतें नहीं रुक रहीं। अक्टूबर में रेशू, शबनम, रेशमा, रोशन बैरवा, रेखा यादव की मौत हुई, नवंबर में पुष्पा की मौत हो गई... परिजन खौफ में हैं।

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंस्वास्थ्य

सभी देखें →