ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
सीकर में रात का पारा एक डिग्री बढ़ा:आज सुबह बादल और हवा चली; अगले 2 दिन ड्राई रहेगा मौसम
विज्ञान

सीकर में रात का पारा एक डिग्री बढ़ा:आज सुबह बादल और हवा चली; अगले 2 दिन ड्राई रहेगा मौसम

द
दैनिक भास्कर
13 नवंबर 2026
लेख सारांश

सीकर में बीते 3 दिन से लगातार मौसम बदल रहा है। हल्के बादलों की आवाजाही बढ़ने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, दिन का तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है। सीकर में अगले 2 दिन मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। आज सुबह हल्की हवाएं चलीं। बात करें, सीकर के तापमान की तो सीकर जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में आज बादलों की हल्की परत के बीच धूप निकली हुई है और आज हल्की उमस भी बनी हुई है। सुबह से मौसम में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। सीकर में अगले 2 दिन में मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। आज सुबह से सीकर जिले के कुछ ग्रामीण इलाकों में हल्के बादल छाए हैं और अब 16 नवंबर तक मिलाजुला मौसम रहेगा। आज दिनभर उमस और हल्की बादलवाही रह सकती है। बीती रात हवाएं नहीं चलने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह से आसमान में तेज धूप निकली हुई है।

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंविज्ञान

सभी देखें →