अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी, आईसीयू में भर्ती बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया
प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर, जांच घरों पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अब्दुल गनी के नेतृत्व में टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास चल रहे हैप्पी न्यू बोर्न चाइल्ड केयर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आईसीयू में भर्ती एक बच्चे को बेहतर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। डॉ. अब्दुल गनी ने बताया कि योगापट्टी प्रखंड में चल रहे निजी नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर, जांच घरों की लगातार जांच हो रही है। टीम स्थानीय पुलिस के साथ अलग, अलग जगह पहुंच रही है। संस्थानों की व्यवस्था देखी जा रही है। जरूरी कागजात जांचे जा रहे हैं। नियम के खिलाफ स्वास्थ्य सेवा मिली तो कार्रवाई होगी। छापेमारी के दौरान संस्थान में डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी की मौजूदगी देखी गई। इलाज की व्यवस्था भी जांची गई। आईसीयू में भर्ती बच्चे को सरकारी अस्पताल भेजा गया। डॉ. अब्दुल गनी ने लोगों से कहा कि किसी निजी नर्सिंग होम या जांच केंद्र में इलाज से पहले उसकी वैधता की जानकारी लें। वहां की सुविधाएं भी देखें। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में जांच और इलाज की व्यवस्था है। डॉक्टर अगर किसी मरीज को उच्च स्वास्थ्य संस्थान के लिए रेफर करे तो उसे मेडिकल कॉलेज या संबंधित सरकारी अस्पताल ले जाएं।
मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।



