डीईओ व डीपीओ को जान से मारने की धमकी
जिले के डीईओ व डीपीओ स्थापना को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप है। धमकी भरा यह पत्र खुद को कैमूर माओबादी बताने वाले कथित संगठन द्वारा जारी किया गया है। हाथ से लिखे इस हस्तलिखित पत्र में कड़े और आक्रामक शब्दों का प्रयोग करते हुए लिखा गया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी और स्थापना तुम दोनों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अपने को जितना बचाना है बचा लो, तुम दोनों अपना कफन खरीदकर रख लो। धन्यवाद, कैमूर माओबादी। सूत्रों के मुताबिक भेजे गए पत्र के लिफाफे के ऊपर सेवा में जिला शिक्षा पदाधिकारी,स्टेशन रोड बक्सर,बुनियादी विद्यालय बक्सर,पिन 802101 अंकित है। जबकि प्रेषक में संयम प्रसाद कैमूर पहाड़ लिखा हुआ है। हालांकि इस बाबत डीईओ से बात करने पर उन्होंने इस तरह की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की। डीपीओ स्थापना द्वारा मोबाइल कॉल रिसीव नही किया गया है। जबकि जानकारी मिल रही है कि इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग के इन पदाधिकारियों द्वारा जिले के आलाधिकारियों से अवगत कराया गया है। हालांकि इस मामले में डीएम से पूछने पर उन्होंने कहा कि इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। बात चाहे जो भी हो शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों को सीधे कफन खरीदने और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।