डीएम की जनसुनवाई, जमा लिए गए 143 आवेदन
कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में डीएम साहिला ने जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें डीएम के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में कुल 143 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में सबसे अधिक 60 आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित थे। 40 आवेदन विकास कार्यों से जुड़े रहे। जबकि 43 आवेदन अन्य विभागों से संबंधित थे। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम, भूमि सुधार उप समाहर्ता समेत प्रखंड स्तर के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। डीएम ने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।