बघरा में 3 दिनों से हो रही बारिश से गिरी दीवार, बालक की दबकर मौत
बेलदौर थाना क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। कुर्बान पंचायत के वार्ड 12 स्थित बघरा गांव में एक घर की 10 इंच की कच्ची ईंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त बच्चे अपनी मां के साथ खाना खा रहे थे। मलबे में दबने से छह वर्षीय शिवल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां ममता देवी और डेढ़ वर्षीय भाई शिवयान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बेलदौर पीएचसी में भर्ती कराया गया है। मृतक शिवल कुमार भदय सादा का पुत्र और दिनेश सादा का पोता था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। मृतक के पिता भदय सादा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर ममता देवी दोनों बच्चों को खाना खिला रही थीं। इसी दौरान बारिश से सीलन भरी कच्ची ईंट की दीवार अचानक ढह गई और तीनों मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से जब तक बाहर निकाला गया, तब तक शिवल दम तोड़ चुका था। ममता देवी और शिवयान को नाजुक हालत में बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद सरकारी आवास योजना के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भदय सादा के परिवार को अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। कुर्बान पंचायत के मुखिया रजनीकांत राहुल का यह दूसरा कार्यकाल है, इसके बावजूद जरूरतमंद को पक्का मकान नहीं मिल पाना गंभीर है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते परिवार को पक्का आवास मिल गया होता तो यह जानलेवा हादसा टाला जा सकता था। कच्चे मकानों में रहने वालों के लिए बारिश सबसे बड़ा जोखिम, रहें सतर्क लगातार बारिश से कच्चे और कमजोर मकानों की दीवारों में नमी बढ़ने से उनकी मजबूती घट जाती है। पुरानी ईंट और मिट्टी से बनी दीवारों के अचानक ढहने का खतरा रहता है। यदि ऐसे परिवारों को समय रहते सुरक्षित और पक्का आवास मिल जाए तो दुर्घटनाओं का जोखिम काफी कम हो सकता है। बघरा की घटना इसी खतरे को उजागर करती है। पक्का मकान होने पर ऐसी अनहोनी से बचा जा सकता था। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात के प्रभाव से जिले में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे कच्चे और कमजोर मकानों पर खतरा बढ़ गया है। बेलदौर अंचल के राजस्व अधिकारी सतनारायण झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हल्का कर्मचारी प्रवीण कुमार बंटी को मौके पर भेजा गया है। बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा जाएगा।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।