एनएच, 31 पर दंपती से लूटपाट मामले में त्वरित कार्रवाई: 24 घंटे में दो गिरफ्तार
महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच, 31 स्थित रोहरी ढाला के पास बाइक सवार दंपती से मोबाइल और पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को धर दबोचा। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार अहले सुबह ठाठा बहियार में सघन छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पूर्वी ठाठा निवासी रामनिवास यादव के पुत्र रोशन कुमार और गौठ बननी निवासी स्व. भोगी साह के पुत्र फुदो उर्फ दिनेश साह के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। एनएच, 31 पर राहगीरों से छिनतई की घटनाओं में इनकी संलिप्तता और गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों का सुराग लगाया जा रहा है। बीते दिन बारिश के दौरान रोहरी ढाला के समीप बाइक से जा रहे पति, पत्नी को अपराधियों ने निशाना बनाया था। अपराधी बैग में रखे दो मोबाइल और करीब 15 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए थे। पीड़ित दंपती ने महेशखूंट थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई से इलाके के बदमाशों में हड़कंप है। ^ महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस दोनों अपराधियों से पूछताछ कर गिरोह की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।, सुरेंद्र कुमार, सर्कल इंस्पेक्टर, गोगरी।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।