ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
26 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
विज्ञान

26 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

द
दैनिक भास्कर
26 सितंबर 2026
लेख सारांश

जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच अगले पांच दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 से 30 सितंबर तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 26 सितंबर की सुबह तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। चक्रवाती प्रभाव के कारण 26 सितंबर की देर सुबह तक मौसम प्रभावित रह सकता है। ऐसे में लगातार बारिश से पहले से जलजमाव वाले इलाकों में परेशानी बढ़ सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 23 से 29 डिग्री और न्यूनतम 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सुबह की सापेक्ष आर्द्रता 85 से 95% और दोपहर में 60 से 65% रहने का अनुमान है। हवा पूर्वी या दक्षिण, पूर्वी दिशा से 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। मौसमीय वेधशाला, पूसा के अनुसार पिछले तीन दिनों में कुल 71.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान औसत अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की औसत सापेक्ष आर्द्रता 84% और दोपहर में 70% दर्ज की गई। औसतन 4.2 घंटे प्रतिदिन धूप रही।

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंविज्ञान

सभी देखें →