ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
राजनीति

2000 को रोजगार मिलेगा:रिलायंस का मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा, 2292 करोड़ का निवेश

द
दैनिक भास्कर
13 नवंबर 2026

100 एकड़ में 5 साल में तैयार होगा प्लांट, सीएम से चर्चा के 15 दिन बाद डीपीआर पेश रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड बिहार में लगभग 2,292 करोड़ रुपए के निवेश से एक मेगा ग्रीनफील्ड एकीकृत विनिर्माण परिसर स्थापित करेगी। कंपनी के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष परियोजना का प्रस्ताव सह विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) प्रस्तुत किया। खास बात यह है कि कंपनी ने करीब 15 दिन पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस प्रोजेक्ट पर चर्चा की थी। इसके बाद उद्योग विभाग ने तेजी से उपयुक्त भूमि की पहचान और समन्वय का काम पूरा किया। लगभग 100 एकड़ में प्रस्तावित यह प्लांट अगले पांच वर्षों में चरणबद्ध तरीके से विकसित होगा। इसके शुरू होने से राज्य में लगभग 500 प्रत्यक्ष और 1,500 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र में बिहार की स्थिति मजबूत होगी विभागीय सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि एक ही स्थान पर कई उच्च मांग वाली उत्पाद श्रेणियों के निर्माण से उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र में बिहार की स्थिति मजबूत होगी। इससे कच्चे माल की आपूर्ति, लॉजिस्टिक्स और संबद्ध सेवाओं में व्यापक आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि शुरुआती चर्चा से लेकर डीपीआर प्रस्तुत करने तक की पूरी प्रक्रिया एक पखवाड़े के भीतर सुगम बनाई गई। सरकार की त्वरित कार्यशैली और निवेशक-केंद्रित दृष्टिकोण ने बिहार के प्रति हमारे विश्वास को मजबूत किया है। खाद्य व पेय पदार्थों की रेंज कृषि क्षेत्र को फायदा होगा प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने से बिहार के कृषि क्षेत्र का सीधा जुड़ाव बड़े उद्योग से होगा। इससे मखाना, आलू, धान और चना उत्पादक किसानों को उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा। अब डीपीआर प्रस्तुत होने के बाद भूमि आवंटन और निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

2000 को रोजगार मिलेगा:रिलायंस का मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा, 2292 करोड़ का निवेश
#dainikbhaskar
लेख सारांश

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंराजनीति

सभी देखें →