अब बिल सुधार, नए कनेक्शन और ट्रांसफॉर्मर संबंधी काम स्थानीय स्तर पर होंगे, सहायक अभियंता की भी नियमित उपलब्धता रहेगी
बम्हनीडीह को विद्युत वितरण केंद्र का नया उपसंभाग बनाया गया है। इससे आसपास के 36 गांवों के किसानों, व्यापारियों और अन्य उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी काम के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। सीएम के आदेश पर उपसंभाग बनाया गया है। जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने बताया कि इसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। नया विद्युत उपसंभाग बनने से बिजली संबंधी काम स्थानीय स्तर पर हो सकेंगे। बम्हनीडीह, बिर्रा और बर्रा क्षेत्र मुख्य रूप से कृषि और स्थानीय व्यापार पर आधारित हैं। बिजली की आंख-मिचौली या ट्रांसफॉर्मर खराब होने से किसानों की सिंचाई और व्यापारियों के कारोबार पर असर पड़ता था। नए कनेक्शन के आवेदन से लेकर बिल सुधार के लिए भी उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के अनुसार, पहले बम्हनीडीह क्षेत्र के लोगों को छोटे काम के लिए भी चांपा या अन्य दूर के कार्यालयों में जाना पड़ता था। नई व्यवस्था से समय और धन की बचत होगी। किसानों को सिंचाई और कृषि कार्यों के साथ स्थानीय व्यापारियों व आम लोगों को भी बिजली संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। नए उपसंभाग के अंतर्गत दो विद्युत वितरण केंद्रों के कुल 36 गांव आएंगे। बिर्रा वितरण केंद्र के तहत 12 गांव शामिल होंगे। दूसरे वितरण केंद्र में 24 गांव रहेंगे। इससे इन गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं के लिए दूर के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जानिए किस क्षेत्र के कितने गांवों को मिलेगा लाभ अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर भी रहेंगे उपलब्ध बदलने के लिए मिलेगा विशेष वाहन उपसंभाग बनने से ग्रामीण और कृषि क्षेत्र में खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने की व्यवस्था भी बेहतर होगी। क्षेत्र में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर रखे जाएंगे, ताकि खराबी आने पर नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया जा सके। खराब ट्रांसफॉर्मर उठाने और दूसरा पहुंचाने के लिए विशेष वाहन की सुविधा रहेगी। उपसंभाग कार्यालय में तकनीकी और प्रशासनिक स्टाफ भी बढ़ेगा, जिससे शिकायतों का जल्द निराकरण हो सकेगा।
मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।



