28 से 30 तक बैंक हड़ताल 27 सितंबर को शाखाएं खुलेंगी
पोलमी| यूनाइटेड फोरम ऑफ ग्रामीण बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का प्रस्ताव रखा है। इसके चलते कई दिन सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। 26 और 27 सितंबर की सप्ताहांत छुट्टियों से असर बढ़ सकता था। इसी वजह से 27 सितंबर, रविवार को बैंक शाखाएं खोलने की व्यवस्था की गई है। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक काम करेंगे। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखाएं भी खुलेंगी। वहीं एटीएम से जुड़ी शाखाएं चालू रहेंगी। करेंसी चेस्ट भी चालू रखने की व्यवस्था की गई है। जमा, निकासी जैसी सेवाएं मिलेंगी। मकसद हड़ताल से पहले ग्राहकों को जरूरी काम निपटाने का मौका देना है। हड़ताल में एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई से लेनदेन संभव रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सीएसपी का उपयोग किया जा सकेगा।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।