ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
पिता गुजरे तो जाना शहीद परिवारों का दर्द और इन्हीं को संभालने में जुट गए
राजनीति
13 नवंबर 2026

अपनों को खोने का दर्द इंसान को तोड़ देता है। चिनौरी में रहने वाले 26 साल के युवा किसान तामेश्वर सिन्हा ने इसी पीड़ा को दूसरों का संबल बना दिया। 2018 में नक्सली हमले में पिता को खोने के बाद जो संघर्ष देखा, उसी से दूसरों का दर्द बांटने की ताकत मिली। आज वे शहीद परिवार कल्याण संघ के जरिए प्रदेश के सैकड़ों शहीद और नक्सल पीड़ित परिवारों की मजबूत आवाज बन चुके हैं। तामेश्वर के पिता सालिकराम सिन्हा सहायक आरक्षक थे। 20 मई 2018 को दंतेवाड़ा के चोलनार में नक्सली हमले में वे वीरगति को प्राप्त हुए। तब तामेश्वर 12वीं के छात्र थे। पिता के जाने के बाद परिवार पर संकट टूट पड़ा। एक साल लंबे संघर्ष के बाद बड़े भाई को अनुकंपा नियुक्ति मिली। इस दौरान तामेश्वर ने महसूस किया कि सरकारी प्रक्रिया की जानकारी न होने से कई परिवार भटक रहे हैं। इसी सोच से उन्होंने संघ की नींव रखी। उन्होंने खुद कोई पद नहीं लिया। तामेश्वर पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति, और सहायता राशि की अड़चनें दूर करने के लिए खुद के खर्च पर रायपुर पुलिस मुख्यालय से स्थानीय दफ्तरों तक दौड़ लगाते हैं। वे परिवारों के घरेलू सुख-दुख में भी साथ खड़े रहते हैं। अंतागढ़ में नक्सली हमले में 6 लोग दिव्यांग हो गए थे। तामेश्वर ने पहल कर सभी को कृत्रिम अंग दिलवाए। वे पीड़ित और शहीद परिवारों को लेकर दिल्ली भी गए। उन्होंने राष्ट्रीय प्रेस वार्ता में उनकी व्यथा शासन के सामने रखी। ग्राम पुसवाड़ा के आरक्षक कपिल नेताम 2002 में शहीद हुए थे। अविवाहित होने से तब भाई को अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान नहीं था। बुजुर्ग मां केवल पेंशन के सहारे हैं। तामेश्वर परिजनों के साथ रायपुर में उच्चाधिकारियों से मिलकर भाई को नौकरी दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों से कई अन्य को नियुक्ति मिल चुकी है। शहीद सेवकराम सलाम, रमेश जुर्री के परिजन सहायता राशि के लिए भटक रहे थे। तामेश्वर ने प्रशासनिक स्तर पर पहल कर मुख्यमंत्री शहीद कल्याण सहायता कोष से दोनों परिवारों को आर्थिक मदद दिलवाई। गांवों में बन रहे हैं स्मारक पहले परिजन निजी खर्च पर स्मारक बनवाते थे। तामेश्वर के प्रयासों से अब शासकीय सहयोग मिल रहा है। प्रदेश भर में अब तक 500 शहीदों के स्मारक बन चुके हैं। आगे भी जारी रहेगी मुहिम भास्कर से चर्चा में तामेश्वर ने कहा, अपनों को खोने का दर्द करीब से देखा है। जब तक हर प्रभावित परिवार को वाजिब हक और सम्मान नहीं मिल जाता, निस्वार्थ भाव से सेतु बनकर काम करता रहूंगा।
द
दैनिक भास्कर
13 नवंबर 2026
#dainikbhaskar
लेख सारांश

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंराजनीति

सभी देखें →