ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
व्यापार

साय कैबिनेट की बैठक 30 सितंबर को:बस किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा संभव, प्रदेशवासियों को मिलेगी सौगात

द
दैनिक भास्कर
26 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और फैसले होने की संभावना है। इनमें प्रदेश में बस किराया बढ़ाने का प्रस्ताव भी शामिल है। परिवहन विभाग ने किराया वृद्धि को लेकर प्रस्ताव तैयार किए हैं। इन्हें बैठक में मंत्रिपरिषद के सामने रखा जा सकता है। बस संचालक कर रहे किराया बढ़ाने की मांग प्रदेश में बस संचालक संगठन लंबे समय से किराया बढ़ाने की मांग उठा रहे हैं। संचालकों का कहना है कि डीजल के दाम बढ़ने के साथ बसों के संचालन का खर्च बढ़ गया है। इसके अलावा मेंटेनेंस, स्पेयर पार्ट्स और अन्य परिचालन खर्च में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में मौजूदा किराए में संशोधन की मांग की जा रही है। परिवहन विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव सूत्रों के मुताबिक, परिवहन विभाग ने बस किराया बढ़ाने से संबंधित प्रस्ताव तैयार किया है। 30 सितंबर की बैठक में इस पर मंत्रिपरिषद विचार कर सकती है। प्रस्ताव में बसों की अलग, अलग श्रेणियों और यात्रा की दूरी के हिसाब से किराए में बदलाव का प्रावधान हो सकता है। हालांकि, कैबिनेट की चर्चा के बाद इसमें संशोधन भी संभव है।

साय कैबिनेट की बैठक 30 सितंबर को:बस किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा संभव, प्रदेशवासियों को मिलेगी सौगात
#chhattisgarh cabinet#raipur news#bus fare proposal#cabinet meeting#transport department#chhattisgarh news#bus fare hike#vishnudev sai
लेख सारांश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और फैसले होने की संभावना है। इनमें प्रदेश में बस किराया बढ़ाने का प्रस्ताव भी शामिल है। परिवहन विभाग ने किराया वृद्धि को लेकर प्रस्ताव तैयार किए हैं। इन्हें बैठक में मंत्रिपरिषद के सामने रखा जा सकता है। बस संचालक कर रहे किराया बढ़ाने की मांग प्रदेश में बस संचालक संगठन लंबे समय से किराया बढ़ाने की मांग उठा रहे हैं। संचालकों का कहना है कि डीजल के दाम बढ़ने के साथ बसों के संचालन का खर्च बढ़ गया है। इसके अलावा मेंटेनेंस, स्पेयर पार्ट्स और अन्य परिचालन खर्च में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में मौजूदा किराए में संशोधन की मांग की जा रही है। परिवहन विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव सूत्रों के मुताबिक, परिवहन विभाग ने बस किराया बढ़ाने से संबंधित प्रस्ताव तैयार किया है। 30 सितंबर की बैठक में इस पर मंत्रिपरिषद विचार कर सकती है। प्रस्ताव में बसों की अलग, अलग श्रेणियों और यात्रा की दूरी के हिसाब से किराए में बदलाव का प्रावधान हो सकता है। हालांकि, कैबिनेट की चर्चा के बाद इसमें संशोधन भी संभव है।

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंव्यापार

सभी देखें →