शाहीन खान को मिला डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा रत्न अवॉर्ड
भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शासकीय हाई स्कूल पनेका की व्याख्याता शाहीन खान को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्यस्तरीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा रत्न अवॉर्ड से अलंकृत किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित भारतीय दलित साहित्य अकादमी की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा धमतरी में आयोजित शिक्षक स्वाभिमान दिवस समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह अकादमी की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रांताध्यक्ष जीआर बंजारे ‘ज्वाला’ के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि निगार अंजुम, अध्यक्ष सुशीला देवी वाल्मीकि तथा विशिष्ट अतिथि सुंदरदास मानिकपुरी उपस्थित रहे। शाहीन खान के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के अनेक विज्ञान मॉडल राज्य स्तर पर चयनित हुए हैं, जबकि एक मॉडल राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा है। इससे पूर्व शाहीन खान को कर्म प्रथम चैरिटेबल संस्था रायपुर द्वारा नारी शक्ति सम्मान और शिक्षक दिवस पर राजनांदगांव ऑडिटोरियम में सांसद व महापौर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।
मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।




