ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
विज्ञान#dainikbhaskar

75% से कम हाजिरी वाले विद्यार्थियों को कल विशेष परीक्षा देने का मौका

भास्कर न्यूज| चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम में मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज करने के लिए जिला कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीसी मनीष कुमार ने की। जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार बैठक में मौजूद रहे। जिले के सभी हाई स्कूल और इंटर कॉलेज के प्राचार्य और शिक्षक वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। बैठक में बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पढ़ाई की तैयारी, प्रोजेक्ट परख के क्रियान्वयन की समीक्षा हुई। बताया गया कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हुई। झारखंड अधिविद्य परिषद के निर्देश के अनुसार परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी है। 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को सामान्य प्रक्रिया में आवेदन भरने की अनुमति नहीं मिलेगी। विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए प्रोजेक्ट परख के तहत 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले और अत्यंत कमजोर विद्यार्थियों को एक मौका देने का फैसला लिया गया। जिले में 14 नवंबर को जिला स्तरीय विशेष परीक्षा होगी। तय मानदंड के अनुसार सफल विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा का आवेदन फॉर्म भरने की अनुमति मिलेगी। कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय के चिह्नित कमजोर विद्यार्थियों की परीक्षा भी 14 नवंबर को होगी। वाणिज्य और कला संकाय के विद्यार्थियों की विशेष परीक्षा छठ पर्व के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। विशेष परीक्षा के लिए सदर चाईबासा, चक्रधरपुर व जगन्नाथपुर में बनेगा परीक्षा केंद्र : विशेष परीक्षा के लिए तीनों अनुमंडलों सदर चाईबासा, चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर में एक-एक परीक्षा केंद्र बनेगा। सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि चिह्नित विद्यार्थियों की कक्षा-वार और विषय-वार सूची जिला शिक्षा कार्यालय को दें। मनीष कुमार ने कहा कि हर विद्यार्थी की पढ़ाई में प्रगति स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रोजेक्ट परख से कमजोर विद्यार्थियों की पहचान हो। उन्हें अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग मिले। किसी विद्यार्थी का मौका न छूटे।

द
दैनिक भास्कर
13 नवंबर 2026
75% से कम हाजिरी वाले विद्यार्थियों को कल विशेष परीक्षा देने का मौका
लेख सारांश

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंविज्ञान

सभी देखें →