ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
विज्ञान

होलकर कॉलेज का पीछे का गेट बंद, विद्यार्थी परेशान:श्री राजपूत करणी सेना छात्र संगठन ने किया प्रदर्शन; प्राचार्य ने जल्द खोलने का दिया आश्वासन

होलकर विज्ञान महाविद्यालय में पीछे का गेट बंद किए जाने से विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। गेट बंद होने से विद्यार्थियों को तीन से चार किमी घुमकर आना पड़ रहा है। जिसके विरोध में श्री राजपूत करणी सेना छात्र संगठन के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीछे का गेट नियमित रूप से खोलने की मांग की। छात्र संगठन ने कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि महाविद्यालय के पीछे बड़ी संख्या में छात्रावास और विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्थाएं हैं। यहां रहने वाले कई विद्यार्थी प्रतिदिन इसी रास्ते से कॉलेज आते, जाते हैं। पीछे का गेट बंद होने के कारण अब विद्यार्थियों को मुख्य मार्ग से होकर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। गेट बंद होने से बढ़ रही अतिरिक्त दूरी कॉलेज अध्यक्ष विकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीछे का गेट उनके लिए महज एक वैकल्पिक रास्ता नहीं, बल्कि रोजाना कॉलेज आने, जाने का सुविधाजनक मार्ग है। गेट बंद होने के कारण उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे समय की भी बर्बादी हो रही है और विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से गेट को नियमित रूप से विद्यार्थियों के आवागमन के लिए खोलने की मांग की। छात्र संगठन का कहना है कि कॉलेज में बड़ी संख्या में विद्यार्थी आसपास के छात्रावासों और आवासीय क्षेत्रों से आते हैं, ऐसे में पीछे का गेट बंद रखना छात्रहित में नहीं है। प्राचार्य ने दिया जल्द गेट खोलने का आश्वासन प्रदर्शन और ज्ञापन के बाद कॉलेज प्राचार्य ने विद्यार्थियों की बात सुनी। प्राचार्य की ओर से छात्रों को आश्वासन दिया गया कि पीछे का गेट जल्द खोल दिया जाएगा।

#education news#karni sena#indore news#holkar college#student protest#holkar science college#college gate closure#indore student union
दैनिक भास्कर
11 अगस्त 2026
लेख सारांश

होलकर विज्ञान महाविद्यालय में पीछे का गेट बंद किए जाने से विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। गेट बंद होने से विद्यार्थियों को तीन से चार किमी घुमकर आना पड़ रहा है। जिसके विरोध में श्री राजपूत करणी सेना छात्र संगठन के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीछे का गेट नियमित रूप से खोलने की मांग की। छात्र संगठन ने कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि महाविद्यालय के पीछे बड़ी संख्या में छात्रावास और विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्थाएं हैं। यहां रहने वाले कई विद्यार्थी प्रतिदिन इसी रास्ते से कॉलेज आते, जाते हैं। पीछे का गेट बंद होने के कारण अब विद्यार्थियों को मुख्य मार्ग से होकर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। गेट बंद होने से बढ़ रही अतिरिक्त दूरी कॉलेज अध्यक्ष विकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीछे का गेट उनके लिए महज एक वैकल्पिक रास्ता नहीं, बल्कि रोजाना कॉलेज आने, जाने का सुविधाजनक मार्ग है। गेट बंद होने के कारण उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे समय की भी बर्बादी हो रही है और विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से गेट को नियमित रूप से विद्यार्थियों के आवागमन के लिए खोलने की मांग की। छात्र संगठन का कहना है कि कॉलेज में बड़ी संख्या में विद्यार्थी आसपास के छात्रावासों और आवासीय क्षेत्रों से आते हैं, ऐसे में पीछे का गेट बंद रखना छात्रहित में नहीं है। प्राचार्य ने दिया जल्द गेट खोलने का आश्वासन प्रदर्शन और ज्ञापन के बाद कॉलेज प्राचार्य ने विद्यार्थियों की बात सुनी। प्राचार्य की ओर से छात्रों को आश्वासन दिया गया कि पीछे का गेट जल्द खोल दिया जाएगा।

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंविज्ञान

सभी देखें →