उज्जैन | लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय संयुक्त बैठक गुरुवार को सीएमएचओ कार्यालय में हुई। बैठक में अनमोल डैशबोर्ड के जरिए हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के चिह्नांकन और सतत निगरानी के निर्देश दिए गए। गर्भवती महिलाओं को बर्थ वेटिंग रूम में भर्ती कर शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने तथा लंबित डिलीवरी अपडेट तीन दिन में पूरा करने को कहा गया। सीएमएचओ डॉ. विक्रम रघुवंशी के निर्देशन व डॉ. सुनीता परमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मातृ-शिशु स्वास्थ्य और बीमारियों की रोकथाम पर चर्चा की गई। गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कर फॉलोअप लेने, प्राथमिक केंद्रों पर एंटी रैबीज वैक्सीन व एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।