ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
LIVE · स्वास्थ्य
13 नवंबर 2026
डॉक्टरों की नियुक्ति, लैब टेक्नीशियन और केमिस्ट शॉप से जुड़ी शर्तें पूरी करने के निर्देश

राजन गोसाईं | अमृतसर सुल्तानविंड रोड स्थित भाई लालो जी मिशन अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद अब सिविल सर्जन कार्यालय ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। इसमें निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को तुरंत दूर करने और अस्पताल संचालन के लिए निर्धारित सभी नियम व शर्तें पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कमियां दूर करने के बाद अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी सिविल सर्जन कार्यालय में देनी होगी। इसके साथ ही जरूरी दस्तावेजों की जांच और नए सिरे से सभी आवश्यक मंजूरियां लेने की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। नोटिस में अस्पताल में इलाज के लिए जरूरी डॉक्टरों की नियुक्तियां करने के साथ लैब में निर्धारित योग्यता वाला टेक्नीशियन रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अस्पताल परिसर में चल रही केमिस्ट शॉप के लिए स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करना भी जरूरी बताया गया है। इन सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के बाद प्रबंधन को संबंधित दस्तावेज कार्यालय में जमा करवाने होंगे, ताकि विभाग नियमों और शर्तों की अनुपालना की जांच कर सके। गौरतलब है कि 28 अक्टूबर को सिविल सर्जन डॉ. भारती धवन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में अचानक निरीक्षण किया था। इस दौरान ओपीडी में एक्सपायर्ड हो चुकी कई दवाइयां मिली थीं, जिन्हें टीम ने अपने कब्जे में ले लिया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन से मरीजों की फाइलें, इंजेक्शन और दवाइयों का रिकॉर्ड तथा ऑपरेशन थिएटर में किए गए इलाज और ऑपरेशन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन प्रबंधन टीम को ये रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवा सका। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल प्रबंधन से मेडिकल वेस्ट के निस्तारण से संबंधित दस्तावेज और जरूरी अनुबंध भी मांगे थे। प्रबंधन इस संबंध में भी आवश्यक कागजात नहीं दिखा सका। मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और इलाज से जुड़े रिकॉर्ड में मिली इन कमियों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी), ओपीडी, एक निजी कमरे और एक वार्ड को सील कर दिया था। चेकिंग के दौरान अस्पताल के अल्ट्रासाउंड रूम में मशीन भी मौजूद मिली थी। वहां एक मरीज अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए पहुंचा हुआ था। बताया गया कि वह लगातार तीसरे दिन जांच के लिए अस्पताल आ रहा था। टीम ने मरीज के इलाज और जांच से संबंधित रिकॉर्ड भी मांगा, लेकिन प्रबंधन इसे उपलब्ध नहीं करवा सका। निरीक्षण के दौरान डॉ. पंकज भट्टी, डॉ. नजमदीप, डॉ. कमलप्रीत, बिक्रमजीत कौर और हरभाग सिंह शामिल थे।

द
दैनिक भास्कर
13 नवंबर 2026
#dainikbhaskar
लेख सारांश

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंस्वास्थ्य

सभी देखें →