ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
विभाग की ट्रांसफर-पदोन्नति का असर, शहर से 4 शिक्षक गए तो 2 आए, देहाती में शिक्षकों की कमी
विज्ञान

विभाग की ट्रांसफर-पदोन्नति का असर, शहर से 4 शिक्षक गए तो 2 आए, देहाती में शिक्षकों की कमी

द
दैनिक भास्कर
13 नवंबर 2026
लेख सारांश

राजिंदर पाहड़ा | अमृतसर शिक्षा विभाग ने पिछले 2 महीनों में टीचरों के प्रमोशन और ट्रांसफर की 7 लिस्टें जारी की हैं। जब भास्कर ने इन 7 लिस्टों को एक-एक नाम, स्कूल के नाम, गांव-शहर का एड्रेस मिलाकर अमृतसर का डेटा अलग छांटा, तो असली तस्वीर सामने आई। शिक्षा विभाग की ताजा इंग्लिश टीचरों की ट्रांसफर लिस्ट से अमृतसर के ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दर्ज की गई है । 10 नवंबर को जारी हुई इस नई लिस्ट में अमृतसर के गांवों से 17 इंग्लिश टीचर दूसरे जिलों में भेज दिए गए हैं, लेकिन गांव के किसी भी स्कूल में एक भी नया इंग्लिश टीचर नियुक्त नहीं किया गया है। शहर से भी 4 टीचर दूसरे जिलों में भेजे गए हैं, जिनके मुकाबले 2 टीचर दूसरे जिलों से आए हैं। हालांकि, ग्रामीण इलाकों से सिर्फ ट्रांसफर हुए हैं, वहां कोई नया टीचर नहीं आया। सितंबर-अक्टूबर में जारी बाकी सब्जेक्ट्स की लिस्टों और 28 सितंबर की प्रमोशन लिस्ट को मिलाकर भले ही कागजों पर हिसाब बराबर दिखे, लेकिन क्लासरूम में 17 गांवों के बच्चों के लिए इंग्लिश का टीचर नहीं बचा है। यही वजह है कि ग्रामीण इलाकों में इंग्लिश सबसे कमजोर सब्जेक्ट माना जाता है । जिले के विषयवार ट्रांसफर आंकड़ों में अंग्रेजी की स्थिति सबसे चिंताजनक है। इस विषय के 21 शिक्षक अमृतसर से बाहर गए, जबकि दूसरे जिलों से केवल 2 शिक्षक आए। गणित और विज्ञान विषयों में एक-एक शिक्षक की आमद दर्ज हुई। सामाजिक विज्ञान में भी शिक्षकों के आने-जाने का संतुलन नकारात्मक बताया गया है। ^जिले में हर विषय के शिक्षक उपलब्ध हैं। जिन स्कूलों से शिक्षकों के तबादले हुए हैं, वहां दूसरे शिक्षकों की तैनाती भी की गई है। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला विभाग के ध्यान में है। -हरजिंदर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी। जीएमएस सरंगदेव, राजपूतां, बेगोवाल, जीएसएसएस चाविंडा देवी, जीएचएस कोट मेहताब, जीएमएस थथियां, जीएसएसएस जाब्बोवाल, जलाल उस्मान, रामदीवाली मुसलमाना, तेरसिक्का, चमियारी, विचोवा, बल्लरवाल, भिंडी सैदां, कोटली मल्लियां, भुट्टर धड़देव, माधु छांगा और सारंगरा सहित विभिन्न स्कूलों से अंग्रेजी शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। सबसे ज्यादा 10 शिक्षक लुधियाना भेजे गए। इसके अलावा पटियाला में 3 और जालंधर, मोगा व रूपनगर में 2-2 शिक्षक ट्रांसफर हुए।

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंविज्ञान

सभी देखें →