ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
इंसान अनेक हैं, लेकिन भीतर जगने वाली ज्योति एक
धर्म
13 नवंबर 2026

भास्कर न्यूज | जालंधर मां बगलामुखी धाम (गुलमोहर सिटी) में भक्तों की ओर से मां बगलामुखी जी के निमित्त एक सामूहिक एवं निशुल्क दिव्य हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान ब्राह्मणों द्वारा मुख्य यजमान से विधिवत वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन और नवग्रह पूजन के उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गईं। धाम के संस्थापक एवं व्यवस्थापक नवजीत भारद्वाज ने उपस्थित भक्तों को प्रवचन देते हुए कबीर साहिब के वचनों के माध्यम से मानवता, समानता और परमात्मा की एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न बर्तनों में भरा पानी एक जैसा ही होता है, उसी प्रकार इंसानों के शरीर, नाम, जाति या धर्म भले ही अलग हों, लेकिन हर जीव के भीतर विराजमान परमात्मा का अंश एक ही है। उन्होंने समझाया कि इंसान को अपनी जाति, धन या पद का अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि बाहरी हैसियत देखकर किसी का मूल्यांकन करना आध्यात्मिक अज्ञानता है। कबीर साहिब की वाणी का सार समझाते हुए उन्होंने कहा कि हमें बाहरी भेदों को छोड़कर हर व्यक्ति के भीतर बसे परमात्मा को देखना चाहिए, तभी समाज से नफरत और भेदभाव समाप्त हो सकते हैं। इस पावन अवसर पर रोहित गौतम, राकेश प्रभाकर, पूनम प्रभाकर, अमरेंद्र कुमार शर्मा, ऋषभ कालिया, प्रवीन, नितिन, नरेंद्र, राकेश शर्मा, प्रदीप, सुधीर, सुमीत, मनीष शर्मा, रोहित भाटिया, मुनीश मेहरा, दानिश, रितु और गौरी केतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
द
दैनिक भास्कर
13 नवंबर 2026
#dainikbhaskar
लेख सारांश

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंधर्म

सभी देखें →