शांति हवन के साथ दस लक्षण महापर्व संपन्न
लुधियाना| श्री दिगंबर जैन मंदिर, दुगरी में आयोजित दस लक्षण महापर्व का समापन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना के साथ किया गया। दस दिन चले इस आयोजन के अंतिम दिन मंदिर परिसर में शांति हवन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सुख, शांति तथा मंगल की कामना की। हवन के बाद मंदिर से भव्य रथ यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु भगवान के जयकारों और धार्मिक भजनों के साथ रथ यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर पं. अभय जैन शास्त्री ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दस लक्षण महापर्व आत्मचिंतन, संयम, त्याग और आत्मशुद्धि का पर्व है। मंदिर में प्रतिदिन पूजन, अभिषेक, शांतिधारा, धार्मिक प्रवचन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन पर श्रद्धालुओं ने आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।



