छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के गुर बताए
राजकीय कन्या महाविद्यालय मरैना में छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं आत्मविश्वास संवर्धन के उद्देश्य से व्यक्तित्व विकास विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ. अनुज कुमार, प्राचार्य, राजकीय कन्या महाविद्यालय राजाखेड़ा धौलपुर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रचना मेहता द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं परिचय के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। मुख्य अतिथि डॉ. अनुज कुमार ने व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। दीपक सिसोदिया, सहायक आचार्य, राजनीति विज्ञान ने व्यक्तित्व विकास के सामाजिक एवं व्यवहारिक पक्षों पर विचार व्यक्त किए। पीयूष जांगिड़, सहायक आचार्य, अंग्रेजी ने प्रभावी व्यक्तित्व के प्रमुख गुणों तथा संप्रेषण कौशल की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. ओपी उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर डॉ. अभयवीर सिंह, डॉ. मधु गुप्ता, सिकंदर, नीलम मिश्रा, कार्यालय सहायक राहुल सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहे।
मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।



