निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। इसमें जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 17 लाख 31 हजार 950 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। इनमें 9 लाख 16 हजार 200 पुरुष व 8 लाख 15 हजार 750 महिला मतदाता शामिल हैं। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी, फोटो रहित, और एक हार्ड कॉपी भी निशुल्क दी गई। यह सूची जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://election.raj asthan.gov.in पर भी उपलब्ध है। मतदाता अपना और परिजनों का नाम खोज सकते हैं। सभी बूथ लेवल अधिकारियों के पास बूथवार प्रारूप सूची की हार्ड कॉपी भी रहेगी। निर्वाचन विभाग के कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निस्तारण ईआरओ 28 दिसंबर तक करेंगे। 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए मतदाताओं को फॉर्म 6 भरना होगा। नाम हटवाने के लिए फॉर्म 7 भरना होगा। प्रविष्टि में संशोधन के लिए फॉर्म 8 भरा जाएगा। आवेदन ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन मतदाता सेवा पोर्टल https://voters.eci.g ov.in पर भी किया जा सकता है। फॉर्म भरकर बीएलओ को भी दे सकते हैं। किसी प्रविष्टि पर ईआरओ के निर्णय से असंतुष्ट व्यक्ति लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 24 के तहत अपील कर सकता है। निर्वाचक पंजीकरण नियम 23 व 27 के तहत भी अपील कर सकता है। पहली अपील जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष 15 दिवस में, दूसरी अपील जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय से असंतुष्ट होने पर अगले 15 दिवस में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के समक्ष होगी। निर्वाचन विभाग द्वारा प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 269687 मतदाता हैं। इनमें 142535 पुरुष और 127152 महिला मतदाता हैं। खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 216451 मतदाताओं के नाम जुड़े हैं। इनमें 115843 पुरुष और 100608 महिला मतदाता हैं। इनके अलावा पिलानी क्षेत्र में कुल 235763 मतदाताओं में से 124238 पुरुष व 111525 महिलाएं हैं। इसी प्रकार झुंझुनूं क्षेत्र के 258595 में से 136233 पुरुष और 122362 महिलाएं हैं। मंडावा क्षेत्र में कुल 238807 में से 125345 पुरुष और 113462 महिलाएं हैं। नवलगढ़ क्षेत्र के 267290 में से 141442 पुरुष और 125848 महिलाएं हैं। उदयपुरवाटी क्षेत्र में कुल 245357 में से 130564 पुरुष व 114793 महिलाएं मतदाता हैं।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।