आयुर्वेद का जीवनशैली में करें समावेश : एडीएम
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर आयुर्वेद विभाग, सवाई माधोपुर द्वारा आयोजित 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा ने अपने मुख्य आतिथ्य संबोधन में 'स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद' का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं है। यह जीवन जीने की एक संपूर्ण कला है। आधुनिक दौर में स्वस्थ रहने के लिए पारंपरिक आयुर्वेद पद्धतियों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ. ब्रजबल्लभ शर्मा ने "एक स्वास्थ्य, एक भविष्य" विषय पर अपना विचारोत्तेजक संबोधन दिया। उन्होंने साक्ष्य, आधारित आयुर्वेद, नवीन नवाचारों तथा समग्र देखभाल (Holistic Care) के माध्यम से आयुर्वेद विज्ञान को आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों के साथ एकीकृत करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने जन, जन के स्वास्थ्य संवर्धन में आयुर्वेद की उपयोगिता, महत्ता तथा प्रासंगिकता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपनिदेशक डॉ. भीम सिंह मीणा ने विभागीय प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा आयुर्वेद विभाग में वर्ष भर उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं देने वाले आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों, नर्स/कंपाउंडर तथा मंत्रालयिक कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह का कुशल मंच संचालन सहायक निदेशक डॉ. पुरुषोत्तम गौतम ने किया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना, कुष्तला के प्रभारी डॉ. विजय शंकर बैरवा, डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा तथा डॉ. श्रीबल्लभ गौतम का विशेष योगदान एवं पूर्ण सहयोग रहा।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।