पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल, 16 से तापमान में आएगी 2 से 4 डिग्री की गिरावट
श्रीगंगानगर| जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच अब गुलाबी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। वर्तमान में जिले का अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तक है। न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री के बीच बना हुआ है। बदलते मौसम के साथ आमजन की दिनचर्या भी बदलने लगी है। घरों और दफ्तरों में पंखों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। सुबह जल्दी काम पर निकलने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को अब गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 नवंबर के बाद सर्दी का असर और तेज होने की प्रबल संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के पूर्वानुमान के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय होगा। इससे 14 और 15 नवंबर को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इन दो दिनों के दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मेघगर्जन की भी संभावना है।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।