ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
विज्ञान

पश्चिमी विक्षोभ... मौसम में बदलाव संभव

द
दैनिक भास्कर
13 नवंबर 2026

नवंबर का आधा महीना बीतने को है, लेकिन टोंक में अभी सर्दी की शुरुआत का अहसास नहीं हो रहा है। दिन का अधिकतम तापमान लगातार 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इससे दोपहर में गर्मी का असर बरकरार है। हालांकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम में इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता, उत्तरी हवाओं और तापमान में होने वाले बदलाव की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार 12 से 15 नवंबर तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। 14-15 नवंबर को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाने तथा कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 15 नवंबर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि टोंक में फिलहाल कड़ाके की सर्दी की संभावना नहीं है। पिछले साल नवंबर के शुरुआती दिनों में टोंक का अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री के बीच था। इस बार यह 30 से 33 डिग्री तक पहुंच रहा है। यानी दिन का तापमान पिछले साल के मुकाबले करीब 1 से 2 डिग्री अधिक बना हुआ है। जानकार बताते हैँ कि जिले सहित प्रदेशभर में इस बार नवंबर का आधा पखवाड़ा बीतने के बाद भी गर्मी का असर रहा। इसकी प्रमुख वजह लगातार साफ आसमान, तेज धूप और प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ का अभाव है। बादल और बारिश नहीं होने से दिन में धरती की सतह गर्म बनी हुई है। वहीं रात का तापमान अपेक्षाकृत कम होने से दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है। इस बार गर्मी ज्यादा क्यों

पश्चिमी विक्षोभ... मौसम में बदलाव संभव
#dainikbhaskar
लेख सारांश

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंविज्ञान

सभी देखें →