ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
स्वास्थ्य

चपरासी भर्ती: स्वास्थ्य विभाग को मिले 163 कर्मचारी:उदयपुर प्रथम में 117 और द्वितीय में 46 कार्मिक; सलूंबर को 125 नियुक्तियां

दैनिक भास्कर
11 अगस्त 2026

चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती, 2024 में अनुसूचित क्षेत्र के चयनित 825 अभ्यर्थियों को नियुक्ति और पदस्थापन दे दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत चयनित अभ्यर्थियों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी/वार्ड बॉय के पद पर दो वर्ष की परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी अवधि के लिए नियुक्त किया गया है। जिलेवार नियुक्तियों में बांसवाड़ा में सबसे ज्यादा 220 कार्मिकों को नियुक्ति मिली है। डूंगरपुर में 201, सलूंबर में 125, उदयपुर प्रथम में 117, प्रतापगढ़ में 96, उदयपुर द्वितीय में 46, चित्तौड़गढ़ में 5 कार्मिकों को नियुक्त किया गया है। इस तरह उदयपुर जिले के दोनों क्षेत्रों को मिलाकर कुल 163 कार्मिक मिले हैं। निर्धारित प्रक्रिया के तहत करना होगा पदग्रहण उदयपुर प्रथम में झाड़ोल और कोटड़ा में 20, 20, ऋषभदेव और नयागांव में 18, 18, फलासिया में 15, खेरवाड़ा में 14 और गिर्वा में 12 कार्मिकों की नियुक्ति हुई है। वहीं उदयपुर द्वितीय में बड़गांव और गोगुंदा में 13, 13, सायरा में 9, कुराबड़ में 6 और वल्लभनगर में 5 कार्मिकों को पदस्थापन मिला है। विभाग के आदेश के अनुसार नव नियुक्त कार्मिकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने पदस्थापन स्थल पर कार्यग्रहण करना होगा। नियुक्ति से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और पुलिस सत्यापन भी कराया जाएगा।

चपरासी भर्ती: स्वास्थ्य विभाग को मिले 163 कर्मचारी:उदयपुर प्रथम में 117 और द्वितीय में 46 कार्मिक; सलूंबर को 125 नियुक्तियां
#health department#rajasthan recruitment#ward boy list#rajasthan news#salumbar news#fourth class employee#rajasthan employee selection board#udaipur jobs
लेख सारांश

चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती, 2024 में अनुसूचित क्षेत्र के चयनित 825 अभ्यर्थियों को नियुक्ति और पदस्थापन दे दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत चयनित अभ्यर्थियों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी/वार्ड बॉय के पद पर दो वर्ष की परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी अवधि के लिए नियुक्त किया गया है। जिलेवार नियुक्तियों में बांसवाड़ा में सबसे ज्यादा 220 कार्मिकों को नियुक्ति मिली है। डूंगरपुर में 201, सलूंबर में 125, उदयपुर प्रथम में 117, प्रतापगढ़ में 96, उदयपुर द्वितीय में 46, चित्तौड़गढ़ में 5 कार्मिकों को नियुक्त किया गया है। इस तरह उदयपुर जिले के दोनों क्षेत्रों को मिलाकर कुल 163 कार्मिक मिले हैं। निर्धारित प्रक्रिया के तहत करना होगा पदग्रहण उदयपुर प्रथम में झाड़ोल और कोटड़ा में 20, 20, ऋषभदेव और नयागांव में 18, 18, फलासिया में 15, खेरवाड़ा में 14 और गिर्वा में 12 कार्मिकों की नियुक्ति हुई है। वहीं उदयपुर द्वितीय में बड़गांव और गोगुंदा में 13, 13, सायरा में 9, कुराबड़ में 6 और वल्लभनगर में 5 कार्मिकों को पदस्थापन मिला है। विभाग के आदेश के अनुसार नव नियुक्त कार्मिकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने पदस्थापन स्थल पर कार्यग्रहण करना होगा। नियुक्ति से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और पुलिस सत्यापन भी कराया जाएगा।

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंस्वास्थ्य

सभी देखें →