ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
शाहजहांपुर में अभद्र टिप्पणी पर दो पक्ष भिड़े:जमकर मारपीट; 2 घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
राजनीति

शाहजहांपुर में अभद्र टिप्पणी पर दो पक्ष भिड़े:जमकर मारपीट; 2 घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

दैनिक भास्कर
11 अगस्त 2026
लेख सारांश

शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के भांबी गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे अभद्र टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष की टिप्पणी का दूसरे पक्ष ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों ओर से लोग आमने, सामने आ गए। गाली, गलौज के बाद मारपीट देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में गाली, गलौज शुरू हो गई। इसके बाद लात, घूंसे चलने लगे। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला विवाद की सूचना मिलते ही सीओ पुवायां प्रवीण मलिक और बंडा थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली और घायलों को इलाज के लिए भेजा। तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई बंडा थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंराजनीति

सभी देखें →