
Hardik Pandya Injury: हार्दिक पांड्या को फिर लगी चोट, न्यूजीलैंड T20I सीरीज से बाहर! अब कब होगी वापसी?
Hardik Pandya Injury Update: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं. इसकी वजह से उनकी वापसी पर एक बार फिर से ब्रेक लग गया है. हार्दिक पांड्या को ऑस्ट्रेलिया, ए के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया, ए की टीम में चुना गया था, लेकिन अब वे इस सीरीज में खेलते दिखाई नहीं देंगे. बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग के दौरान हार्दिक पांड्या की दाहिनी पिंडली में फिर चोट लग गई है. इसके चलते मैदान पर उनकी वापसी में देरी होगी. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की चोट एक बार फिर भारतीय टीम की सिरदर्द बढ़ा दिया है, क्योंकि टीम इंडिया लंबे समय से उनकी वापसी का इंतजार कर रही है. हार्दिक को 20 सितंबर को मैदान पर वापसी करनी थी. ऐसे में सिलेक्टर्स ने उन्हें 6 अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे सीरीज के लिए इंडिया, ए की टीम में चुना था. न्यूजीलैंड दौरे से हुए बाहर! हार्दिक पांड्या की चोट के चलते भारतीय टीम को बढ़ा दिया है. दरअसल, अब वे न्यूजीलैंड दौरे से भी बाहर हो सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या इंजरी की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. वह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. BCCI के एक सूत्र ने बताया कि हार्दिक के ताजा स्कैन में उनकी दाहिनी पिंडली में चोट का पता चला है. इसकी वजह से BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें 2 हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी गई है. बता दें कि हार्दिक पांड्या लंबे समय से चोट से जूझ रहे हैं. उन्होंने IPL 2026 के बाद से एक भी मैच नहीं खेला है. अफगानिस्तान सीरीज से पहले हुए थे चोटिल हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में वापसी करने वाले थे. हालांकि उस सीरीज से पहले फील्डिंग ड्रिल के दौरान उनके घुटने के आसपास अचानक तेज दर्द महसूस हुआ. इसके बाद उन्होंने कुछ दिनों तक आराम करने का फैसला किया. इसके बाद फिटनेस टेस्ट के दौरान उनका दर्द फिर से उभर आया. इसके बाद स्कैन कराने पर इंजरी का पता चला 32 साल के हार्दिक पांड्या IPL 2026 खत्म होने के बाद से ही बेंगलुरु में हैं. वह BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग कर रहे हैं. बता दें कि पिछले 4 महीने में हार्दिक पांड्या तीसरी बार चोट की परेशानी का सामना कर रहे हैं. इससे पहले अफगानिस्तान वनडे, फिर इंग्लैंड टी20 सीरीज और अब ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज के दौरान उनकी वापसी पर ब्रेक लग गया है. हार्दिक ने कब खेला था आखिरी मैच? हार्दिक पांड्या ने मार्च के बाद से भारतीय टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेला है. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला था. वहीं, वनडे में उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था.
मूल लेख पढ़ें
यह खबर inkhabar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।



