ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
IND vs NZ LIVE Streaming: फ्री में कैसे देखें चौथा वनडे मैच, किस चैनल पर आएगा लाइव? ये रहा सबसे सस्ता जुगाड़
खेल

IND vs NZ 4th ODI LIVE Streaming: भारत-न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच जारी 5 मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार (13 नवंबर) को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी. भारतीय टीम इस सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है. ऐसे में चौथे वनडे में टीम इंडिया जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. वहीं, मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम वनडे सीरीज में अपनी पहली जीत हासिल कर भारत पर पलटवार करना चाहेगी. न्यूजीलैंड के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होने वाला है, क्योंकि अगर भारत जीतता है, तो सीरीज अपने नाम कर लेगा. ऐसे में मेजबान टीम अपना पूरा जोर लगाएगी. इस मुकाबले में एक बार फिर फैंस की नजरें भारतीय दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होंगी, जो शायद आखिरी बार न्यूजीलैंड दौरे पर खेल रहे हैं. ऐसे में फैंस भी रोहित-विराट को मैदान पर देखने के लिए बेताब हैं. आइए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को घर बैठे फ्री में कैसे देख सकते हैं… कब-कहां खेला जाएगा चौथा वनडे? भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच (IND vs NZ 4th ODI) 13 नवंबर यानी शुक्रवार को खेला जाएगा. यह मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर होगा, जो भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा. इसके लिए आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस किया जाएगा. इसका मतलब है कि अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली को मैदान पर देखना है, तो फैंस की अपनी सुबह की नींद खराब करनी होगी. कहां देख सकेंगे LIVE मैच? भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के चौथे वनडे मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर इस मैच को लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर लाइव मैच देखना चाहते हैं, तो सोनी लिव (SonyLiv) पर देख सकते हैं. सोनी लिव पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. FREE में कैसे देखें लाइव? भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) का चौथा वनडे मैच सोनी लिव पर देखने के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे. हालांकि इस मैच को आप फ्री में भी देख सकते हैं. इस मुकाबले को आप डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना जरूरी है. अय्यर की कप्तानी में खेलेगी टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम की नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी. शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी. श्रेयस अय्यर पहली बार वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. बता दें कि शुभमन गिल टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए आखिरी 2 वनडे मैच से बाहर हो गए हैं. दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड भारत: रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र, यश ठाकुर. न्यूजीलैंड: विल यंग, फिन ऐलन, निक केली, टिम साइफर्ट (विकेट कीपर), डीन फ़ॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल हे, ब्रेट रैंडेल.

A
ankush upadhayay · 13 नवंबर 2026
#खेल
लेख सारांश

मूल लेख पढ़ें

यह खबर inkhabar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंखेल

सभी देखें →